अभी से English करें अच्छा और बनाएँ बेहतर भविष्य
मैं गुलशन कुमार, सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों का G.B Classes (Gyan Bindu Classes) में स्वागत करता हूँ। बिहार बोर्ड (Bihar Board Matric Exam) में English का मार्क्स नहीं जुड़ने के कारण अक्सर विद्यार्थी इस पर ध्यान नहीं देते हैं और English को ज़्यादा अच्छे से पढ़ते नहीं हैं, जो आगे चलकर आपके करियर में बहुत बड़ी बाधा बन जाता है।
आज के इस लेख में मैं English के बारे में अपने विचार आप लोगों के साथ साझा करने जा रहा हूँ। इस लेख में हम English के महत्त्व की जानकारी के बारे में बताएँगे, इसलिए इस लेख को अवश्य पढ़ें।
| “कल की बाधा को आज की मेहनत से हराओ, अंग्रेजी को बोझ नहीं, अपना हथियार बनाओ।” |
अंग्रेजी को बेहतर करने के फायदे
ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलना:- यदि आपकी अंग्रेजी बेहतर है, तो आपको अपने जीवन के करियर में ज्यादा विकल्प मिलते हैं। बड़ी-बड़ी वर्तमान में जो कंपनियाँ का कार्य जैसे meeting, customer से बातचीत के लिए अंग्रेजी का अच्छा होना बहुत जरूरी है। कोई व्यक्ति कितना भी कुशल क्यों न हो, अंग्रेजी अच्छी नहीं रहने पर उसे promotion नहीं हो पाता है। यदि आप घर बैठे विदेशी कार्य करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आपका अंग्रेजी अच्छा होना चाहिए। अंग्रेजी को बेहतर करने का मतलब है अपने आप को बेहतर करना। यह भाषा केवल शब्दों को ही नहीं सिखाती है, इसके साथ-साथ confidence भी सिखाती है जो करियर के लिए संजीवनी का कार्य करती है।
| “मार्कशीट के नंबरों का मोह छोड़ो, आने वाले कल की मुश्किलों को समझो। आज अंग्रेजी से पीछा छुड़ाना आसान है, पर कल इसी के दम पर तुम्हारी पहचान है।” |
शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाई देता है अंग्रेजी: – यदि आप अंग्रेजी को बेहतर करते हैं, तो आपको शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाई मिल सकती है, जैसे—
उच्च शिक्षा और शोध:- अगर देखा जाए तो ज्यादातर research पत्रिकाओं का प्रकाशन अंग्रेजी में होता है। यदि आप भविष्य में Ph.D करना चाहते हैं या वैज्ञानिक/अनुसंधानकर्ता बनना चाहते हैं, तो आपका अंग्रेजी अच्छा होना चाहिए। अंग्रेजी के बिना यह सब करना असंभव होता है।
| “वो कहते हैं कि मैट्रिक में इंग्लिश के नंबर नहीं जुड़ते, शायद उन्हें ये नहीं पता कि तरक्की के रास्ते इसी से मुड़ते। डिग्री हाथ में लेकर जब शहर जाओगे नौकरी ढूंढने, तब याद आएगा कि काश! हम इंग्लिश पढ़ लेते। |
प्रतियोगी परीक्षा में:- यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा जैसे SSC, Bank, UPSC, CAT जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो उनमें अंग्रेजी पूछी जाती है। साथ ही, यदि प्रश्न में अंग्रेजी भाषा और अन्य भाषा में विवाद हो, तो अंग्रेजी भाषा के प्रश्न को ही प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए आप अपनी अंग्रेजी को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास करें।
विदेश में पढ़ने पर:- अंग्रेजी विश्वव्यापी भाषा होने के कारण, यदि आप विदेश में जाकर पढ़ना या शिक्षा पाना चाहते हैं, तो वहाँ ज्यादातर अंग्रेजी भाषा में ही पढ़ाया जाता है। इसलिए अंग्रेजी का बेहतर होना बहुत आवश्यक है।
| मार्कशीट पर ‘Pass’ होना काफी नहीं है, करियर की दौड़ में ‘English’ का साथ होना भी जरूरी है। |
तकनीक और डिजिटल साक्षरता में:- इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया और AI तक में ज्यादातर अंग्रेजी भाषा का ही चलन है। इसलिए दुनिया को समझने के लिए अंग्रेजी का अच्छा होना बहुत आवश्यक हो जाता है।
कंप्यूटर के जितने भी सॉफ्टवेयर और प्रोग्रामिंग होते हैं, वे अंग्रेजी के syntax पर ही आधारित होते हैं। यदि अंग्रेजी की समझ अच्छी है, तो ही आप एक अच्छे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते है
| “मैट्रिक में मार्क्स नहीं जुड़ेंगे, ये सोचकर तुम खुश हो? यही तुम्हारी सबसे बड़ी भूल है! जब दुनिया से कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बारी आएगी, तब डिग्री हाथ में होगी और जुबां पर खामोशी। आज ही संभलो, अंग्रेजी को अपनी कमजोरी नहीं ताकत बनाओ!” |
आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को बढ़ाती है अंग्रेजी:- यदि आपकी अंग्रेजी अच्छी है, तो यह आपके आत्मविश्वास और पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देगी। अक्सर यह देखा जाता है कि जो व्यक्ति अंग्रेजी नहीं बोल पाता है, वह अपनी बात को अन्य के साथ साझा नहीं कर पाता है। साथ ही, यदि आपकी अंग्रेजी अच्छी है, तो आपकी क्रिटिकल सोच बढ़ती है।
कहीं घूमने जाने पर बहुत काम आती है अंग्रेजी:- यदि आप किसी अन्य राज्य या देश में घूमने जाते हैं, तो वहाँ आपकी मातृभाषा के लोग नहीं मिलते जिनसे हम जानकारी प्राप्त कर सकें। लेकिन कहीं भी जाने पर अंग्रेजी भाषा बोलने वाले लोग मिल जाते हैं। इसलिए आप अंग्रेजी को बेहतर करें।
| “हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व है, पर अंग्रेजी से नफरत करना समझदारी नहीं! इसे मजबूरी नहीं, इसे एक हुनर (Skill) बनाओ। ताकि बिहार का टैलेंट सिर्फ राज्य तक सीमित न रहे, बल्कि पूरी दुनिया पर राज करे!” |