अंतिम समय में बिहार बोर्ड की तैयारी
मै Gulshan Kumar सभी विद्यार्थियों का हमारे GB Classes (Gyan Bindu Classes) में स्वागत है। यदि आप 2026 में बिहार बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम बताने वाले हैं कि अंतिम समय में BSEB 10th, 12th की तैयारी कैसे करें जिससे कि आप परीक्षा में 80-90% Marks प्राप्त कर सकें। यदि आप भी परीक्षा देने वाले हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें।
1. परीक्षा के पैटर्न को समझें
परीक्षा में अच्छा नंबर लाने के लिए परीक्षा के पैटर्न को समझना अति आवश्यक है। अगर परीक्षा के पैटर्न को देखा जाए तो सभी विषयों में: 50% Question Objective Type के होते हैं। 50% Question Subjective Type के होते हैं। इसमें दोनों में आधा (50%) प्रश्न बनाना होता है। आप उन टॉपिक को ज्यादा पढ़ें जिससे ज्यादा से ज्यादा प्रश्न पूछा जाता है। आप उन टॉपिक्स को ज़्यादा पढ़ें जिनसे सबसे ज़्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं।
2. परीक्षा से डरें नहीं, आत्मविश्वास बनाए रखें
अंतिम समय में सभी बच्चों को परीक्षा का डर लगा रहता है। सबसे पहले आप इस डर को खत्म करें और आत्मविश्वास बनाए रखें। आपने जो साल भर से पढ़ा है, वही परीक्षा में पूछा जाएगा। इसलिए अपने आप को सकारात्मक (Positive) बनाए रखें और अपनी क्षमता पर विश्वास करें।
3. उत्तर लिखने की कला विकसित करें
परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए आपके पास उत्तर लिखने की सही कला होनी चाहिए ताकि आप ज़्यादा से ज़्यादा नंबर ला सकें। उत्तर लिखने के दौरान काट-कूट (Cuttings) कम से कम करें। अगर कोई गलती हो जाए तो उसे बस एक सीधी रेखा से काट दें। साथ ही, जो प्रश्न पूछा गया है उससे संबंधित सटीक उत्तर दें, बातों को ज़्यादा घुमा-फिरा कर न लिखें। इससे कॉपी जाँचने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और वे अच्छे नंबर देते हैं।
4. Previous Year Questions अवश्य बनाएँ
परीक्षा में बेहतर नंबर लाने के लिए पिछले वर्षों की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों (PYQs) को अवश्य हल करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही यह परीक्षा में आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।
5. स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएँ
किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आप पर्याप्त नींद लें। साथ ही सोशल मीडिया से ज़्यादा-से-ज़्यादा दूरी बनाएँ क्योंकि यह समय बर्बादी का सबसे बड़ा कारण होता है।
5. डेली प्रैक्टिस सेट (Daily Practice Set) बनाएँ
समय प्रबंधन और अच्छे अंक लाने के लिए प्रैक्टिस करना बहुत आवश्यक है। प्रैक्टिस सेट बनाने से तैयारी की कमियां दूर होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। बेहतर परिणाम के लिए एक समय सारणी (Time Table) बनाएँ और प्रतिदिन कम से कम एक विषय का प्रैक्टिस सेट अवश्य हल करें।