बिहार बोर्ड 10th Math में 100 मार्क्स लाने के टिप्स , BSEB Class 10th Math की तैयारी , bseb class 10th math preparation

बिहार बोर्ड 10th Math में 100 मार्क्स लाने के टिप्स || BSEB Class 10th Math की तैयारी

Education

बिहार बोर्ड 10th Math  में 100 में 100 मार्क्स लाने के टिप्स

मैं Gulshan Kumar आप लोगों का पुनः हमारे शिक्षण संस्थान G.B Classes (Gyan Bindu Classes) में आपका स्वागत करता हूँ। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि बिहार बोर्ड 10th के exam के विषय MATH में 100% मार्क्स कैसे लाएं। यदि आप भी MATH में 100 नंबर लाना चाहते हैं, तो इस पूर्ण Article को अवश्य पढ़ें।

BSEB के परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझें :-  MATH में 100 नंबर लाने के लिए सबसे पहले आपको MATH के परीक्षा के पैटर्न को समझना चाहिए। मैथ की बात किया जाए तो  कुल 100 objective questions पूछे जाते हैं, जिसमें से केवल 50 questions को ही बनाना है। बनाने के बाद इसे OMR Sheet के Answer को गोल करना होता है। OMR को भी सावधानीपूर्वक भरें जिससे कि 50/50 अंक प्राप्त करने में कोई गलती न हो।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions): ये कुल 30 प्रश्न होते हैं जो 2-2 नंबर के होते हैं। इसमें से आपको सिर्फ 15 questions ही बनाना होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions): इनकी संख्या 8 होती है जो 5-5 नंबर के होते हैं। इसमें से केवल 4 questions ही बनाना होता है।

2. Chapter Wise अच्छे से तैयारी करें :- 100 marks लाने के लिए आपको chapter wise अच्छे से तैयारी करें:

त्रिकोणमिति (Trigonometry):-  10th MATH के त्रिकोणमिति से लगभग 20-25 अंकों के प्रश्न आते हैं। इसके लिए sin, cos, tan, cot, sec, cosec का त्रिकोणमितीय अनुपात याद करें तथा सभी कोण का मान याद रखें।

सत्यापन / सिद्ध करने वाले प्रश्न: प्रश्नावली 8.4 को अवश्य बनायें और अभ्यास कर लें।

ऊंचाई और दूरी (Height and Distance): इसमें चित्र को अच्छे से बनायें।

बीजगणित (Algebra):-  दो चर वाले रैखिक समीकरण में प्रतिस्थापन, विलोपन और वज्रगुणन विधि की जानकारी अच्छे से रखें। साथ ही ग्राफिय विधि की अच्छी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि ग्राफिय विधि से x, y का मान निकालने के लिए पूछा जाता है।

 द्विघात समीकरण:-  बहुपद से “कौन बहुपद नहीं है” चुनने के लिए पूछा जाता है, इसलिए बहुपद की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। द्विघात समीकरण में बेसिक जानकारी के साथ-साथ श्रीधराचार्य Formula एवं बेसिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके साथ ही समांतर श्रेणी (A.P.) की भी बेसिक जानकारी रखें।

ज्यामिति (Geometry):- 

Class 10th MATH में ज्यामिति की बहुत बड़ी भूमिका होती है और इससे अच्छे-खासे प्रश्न पूछे जाते हैं इसके अंतर्गत त्रिभुज, वृत्त की स्पर्श रेखा को रखा जाता है इस चैप्टर से थेल्स प्रमेय, थेल्स प्रमेय का विलोम, पाइथागोरस प्रमेय एवं पाइथागोरस प्रमेय का विलोम तथा वृत्त की स्पर्श रेखाओं से संबंधित प्रमेय एवं प्रश्न पूछे जाते हैं साथ ही रचनाएं (Constructions) से 1 प्रश्न 5 नंबर का पूछा जाता है।

क्षेत्रमिति (Mensuration): बेलन, शंकु, गोला और छिन्नक के पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन के सूत्रों को अच्छी तरह याद कर लें।

सांख्यिकी और प्रायिकता: सांख्यिकी से माध्य, माध्यिका और बहुलक पर आधारित 2-3 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रायिकता से भी 2-3 प्रश्न आते हैं।

इस तरह से करें अध्ययन (तैयारी की रणनीति)

NCERT को आधार बनाएं:- 10th एग्जाम में लगभग 95% प्रश्न सीधे NCERT के उदाहरणों और अभ्यासों से पूछे जाते हैं।

खुद का कंटेंट/नोट्स बनाएं:-  हर चैप्टर के लिए टॉपिक-वाइज नोट्स तैयार करें जिसमें सभी महत्वपूर्ण फॉर्मूले और बेसिक कॉन्सेप्ट्स लिखे हों।

बनाने की स्पीड बढ़ाएं:-  अच्छे मार्क्स के लिए समय प्रबंधन जरूरी है। सभी प्रश्नों को समय रहते हल करने के लिए निरंतर अभ्यास (Practice) करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *