गाँव में रहकर भी कर सकते हैं बेहतर पढ़ाई :- सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों का मैं Gulshan Kumar (G.B Classes ( Gyan Bindu Classes) में स्वागत करता हूँ। आज के लेख में हम आपको यह बताने वाले हैं कि गाँव में भी रहकर बेहतर पढ़ाई कैसे कर सकते हैं, जिससे कि आप अपने परिवार और गाँव का नाम रोशन कर सकें।
अगर देखा जाए तो गाँव के अधिकांश अभिभावकों के पास खास ज्यादा आय नहीं होती है या ज्यादा पैसा नहीं होता है, जिससे कि वे अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए शहरों में भेज सकें। लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं। यदि आपके मन में भी ऐसा सवाल उठता है, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ें।
|
“शहर की चकाचौंध में वो बात कहाँ, जो गाँव की कच्ची छतों और शांत रातों में है। किताबें वही हैं, बस हौसला बड़ा चाहिए, मंजिल तो गाँव के धूल भरे रास्तों में है।” |
गाँव में कैसे कर सकते हैं बेहतर पढ़ाई
अपने मन में Mission and Vision बनाएँ :- जीवन में कुछ करने के लिए पहले आप अपने दिमाग में अवश्य बैठा लें कि हमें जीवन में क्या करना है। कोई भी कार्य को बिना लक्ष्य बनाए न करें, इससे आप असफल हो सकते हैं। इसलिए आप सबसे पहले mission और vision अवश्य बनाएँ। आप यह कभी न सोचें कि हम गाँव में रहते हैं या यहाँ पैसे की कमी है। अपने मिशन और विज़न पर लगे रहें और लक्ष्य पर टिके रहें।
हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनाएँ:- यदि आप गाँव में रहकर बेहतर पढ़ाई या बेहतर जीवन में बेहतर करना चाहते है
तो आपको हमेशा अपने-आप को सकारात्मक (positive) बनाए रखना होगा, जिससे कि आपका लक्ष्य प्रभावित न हो। गाँव समाज में अप्रासंगिक बातें बहुत होती हैं। यदि आप फालतू की बहस में उलझते हैं तो समय बर्बादी के साथ-साथ आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा भी आ जाएगी जिससे आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसलिए मेरा सुझाव है कि आप हमेशा सकारात्मक माहौल में रहें और सही दिशा में कार्य करते रहें।
पढ़ने के लिए अच्छी और शांत जगह का चुनाव बनाएँ :- पढ़ाई के क्षेत्र में ज्यादा-से-ज्यादा अच्छा करने के लिए
आपको पढ़ने के लिए अच्छी और शांत जगह का चुनाव करना चाहिए जिससे कि पढ़ाई में मन लगा रहे।
इसके लिए मेरा सुझाव यह है कि आप अपने घर में एक कमरा ऐसा बनाएँ जिसमें आप रहकर आराम से पढ़ सकें और आप अपने कमरे में शिक्षा से संबंधित चीजें रखें जो आपको पढ़ाई के प्रति मोटिवेट करती रहें। अगर संभव ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आप पुस्तकालय में भी पढ़ने के लिए जा सकते हैं।
पढ़ने के लिए अच्छे शिक्षण संस्थान और टीचर का होना आवश्यक :- आप सोचिए बचपन में 1, 2, 3, 4, A, B, C, D को सीखने के लिए शिक्षक की आवश्यकता हुई होगी। यदि इस छोटी चीज को सीखने के लिए शिक्षक चाहिए तो फिर जीवन में सफलता पाने के लिए भी शिक्षक चाहिए। इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि अपनी पढ़ाई को बेहतर करने के लिए अच्छे टीचर का चुनाव अवश्य करें जो किसी भी topic को आसानी से समझा दें जिससे आपका सारा confusion खत्म हो जाए और जीवन में बेहतर कर सकें।
मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल करें :- आज के वर्तमान समय में जो सबसे ज्यादा ध्यान भटकाता है, वह मोबाइल फोन है। इसलिए हम आप सभी विद्यार्थियों से कहना चाहेंगे कि मोबाइल फोन का सही उपयोग करें।
आज वर्तमान में यह देखा जाता है कि बच्चे और युवा वर्ग के लोग ज्यादातर मोबाइल फोन में Game, short video देखते हैं। यदि आपको जीवन में कुछ बेहतर करना है तो यह सब चीजों को त्यागना होगा और मोबाइल फोन का सही प्रयोग जैसे Online reading, doubt solution करने तथा मनोरंजन के लिए करना होगा।